ePaper

गुजरात के बल्लेबाज समित गोहेल ने रचा इतिहास, 117 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

Updated at : 27 Dec 2016 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
गुजरात के बल्लेबाज समित गोहेल ने रचा इतिहास, 117 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

जयपुर : गुजरात के 26 साल के सलामी बल्लेबाज समित गोहेल ने ओडिशा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में आज यहां पारी में नाबाद रहते हुए 359 रन बनाए और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पूरी पारी में अजेय रहते हुए सर्वाधिक स्कोर का 117 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा. हनीफ मोहम्मद के 499 रन पारी […]

विज्ञापन

जयपुर : गुजरात के 26 साल के सलामी बल्लेबाज समित गोहेल ने ओडिशा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में आज यहां पारी में नाबाद रहते हुए 359 रन बनाए और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पूरी पारी में अजेय रहते हुए सर्वाधिक स्कोर का 117 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा.

हनीफ मोहम्मद के 499 रन पारी की शुरुआत करते हुए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर है लेकिन पारी की शुरुआत करके नाबाद रहते हुए गोहेल से अधिक रन किसी ने नहीं बनाए हैं. गुजरात ने 641 रन बनाए. गोहेल ने समरसेट के खिलाफ सरे के बाबी एबेल का 357 रन का रिकार्ड तोडा जो उन्होंने 1899 में केनसिंगटन ओवल मैदान में बनाया था.

गोहेल ने 723 गेंद की अपनी पारी के दौरान 45 चौके और एक छक्का मारा. गुजरात के आणंद के रहने वाले गोहेल ने पारी के बाद कहा, ‘‘मुझे नहीं पता था कि यह विश्व रिकार्ड है. मैं सिर्फ अधिक से अधिक समय तक खेलना चाहता था. कोच सर (विजय पटेल) और पार्थिव भाई (कप्तान पार्थिव पटेल) ने बोला था लंबा खेलो. मैं सिर्फ यही करने का प्रयास किया. मुझे खुशी है कि मैं इतने लंबे समय तक बल्लेबाजी कर पाया. बेशक यह मेरे जीवन का सबसे बेहतरीन दिन है.’
गोहेल के पिता भानुभाई पटेल का प्रापर्टी का व्यवसाय है और अब तक वह खुद को ‘पेशेवर क्रिकेटर’ कहकर खुश हूं. अपने माता-पिता और पत्नी के साथ रहने वाले गोहेल ने कहा, ‘‘मेरे पिता का प्रापर्टी का छोटा सा व्यवसाय है. काफी बड़ा नहीं.
अब तक मैंने सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान दिया है लेकिन हां, मैं सरकारी नौकरी ढूंढ़ रहा हूं. मैंने खेल कोटा से आयकर विभाग और देना बैंक में आवेदन किया है. देखते हैं क्या होता है.’ उन्होंने कहा, ‘‘असल में, अब तक मैंने अपने परिवार को फोन करके विश्व रिकार्ड के बारे में नहीं बताया है.’ गोहेल के साथी प्रियांक पांचाल इस सत्र में रणजी ट्रॉफी में शीर्ष स्कोर हैं और गोहेल ने कहा कि उनके लिए यह साथी बल्लेबाजी प्रेरणा है.
गुजरात के रणजी ट्राफी कोच विजय पटेल को भी गोहेल की उपलब्धि पर गर्व है. उन्होंने कहा, ‘‘वह रक्षात्मक बल्लेबाज है जैसा कि आंकडे भी कहते हैं. लेकिन धीरे धीरे शाट खेलने की उसकी भूख बढ़ रही है. साथ ही 723 गेंद (120.3 ओवर) का सामना करना उसकी एकाग्रता को दर्शाता है. साथ ही आज गुजरात ने 641 रन का अपना सर्वोच्च प्रथम श्रेणी स्कोर बनाया.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola