ePaper

रणजी ट्रॉफी : हरियाणा को हराकर झारखंड पहली बार सेमीफाइनल में

Updated at : 26 Dec 2016 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी : हरियाणा को हराकर झारखंड पहली बार सेमीफाइनल में

वडोदरा : भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की देखरेख में खेल रही झारखंड की टीम ने आज यहां स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन के बाद युवा बल्लेबाज इशान किशन के अर्धशतक के दम पर हरियाणा को पांच विकेट से हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. हरियाणा […]

विज्ञापन

वडोदरा : भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की देखरेख में खेल रही झारखंड की टीम ने आज यहां स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन के बाद युवा बल्लेबाज इशान किशन के अर्धशतक के दम पर हरियाणा को पांच विकेट से हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

हरियाणा की टीम दूसरी पारी में 262 रन पर आउट हो गयी जिससे झारखंड को जीत के लिये 176 रन का लक्ष्य मिला. उसने चौथे दिन ही पांच विकेट पर 178 रन बनाकर जीत दर्ज की. यह पहला अवसर है जबकि झारखंड इस राष्ट्रीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचा है. इससे पहले 2012-13 में पंजाब और 2015-16 में मुंबई ने क्वार्टर फाइनल में उसकी राह रोक दी थी.

विकेटकीपर बल्लेबाज इशान ने केवल 61 गेंदों पर नौ चौकों और छह छक्कों की मदद से 86 रन बनाये जिससे झारखंड को लक्ष्य हासिल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई. उन्होंने आनंद सिंह (27) के साथ पहले विकेट के लिये 95 रन की साझेदारी की. जब वह आउट हुए तब टीम का स्कोर दो विकेट पर 139 रन हो गया. इसके बाद पहली पारी के शतकवीर विराट सिंह (21), इशांक जग्गी (आठ) और सुमित कुमार भी पवेयिलन लौटे लेकिन झारखंड लक्ष्य के काफी करीब पहुंच गया था. कौशल सिंह 12 रन बनाकर नाबाद रहे.

हरियाणा की तरफ से यजुवेंद्र चहल और संजय पहल ने दो-दो विकेट लिये. इससे पहले हरियाणा ने सुबह अपनी दूसरी पारी दो विकेट पर 146 रन से आगे बढ़ायी लेकिन उसने नियमित अंतराल में विकेट गंवाये. उसकी तरफ से चैतन्य बिश्नोई ने सर्वाधिक 52 रन बनाये. उनके अलावा निचले क्रम के बल्लेबाज संजय पहल ने 29 और हर्षल पटेल ने 25 रन का योगदान दिया. झारखंड की तरफ से बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम ने 78 रन देकर चार और समर कादरी ने 75 रन देकर तीन विकेट लिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola