पिचों ने कोहली की कमियों को दूर किया : एंडरसन

Updated at : 11 Dec 2016 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
पिचों ने कोहली की कमियों को दूर किया : एंडरसन

मुंबई : विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय करियर में भले ही शानदार फार्म से गुजर रहे हों लेकिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जिमी एंडरसन ने उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर भारतीय कप्तान की तकनीकी खामियां उजागर नहीं हो रही हैं तो उसका कारण मददगार भारतीय विकेट हैं जिसमें पर गति और मूवमेंट की कमी […]

विज्ञापन

मुंबई : विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय करियर में भले ही शानदार फार्म से गुजर रहे हों लेकिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जिमी एंडरसन ने उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर भारतीय कप्तान की तकनीकी खामियां उजागर नहीं हो रही हैं तो उसका कारण मददगार भारतीय विकेट हैं जिसमें पर गति और मूवमेंट की कमी है.

एंडरसन ने इंग्लैंड में 2014 में हुई श्रृंखला के दौरान कोहली को काफी परेशान किया था जहां यह बल्लेबाज आफ साइड से बाहर जाती गेंदों पर लगातार आउट हो रहा था. मौजूदा श्रृंखला में हालांकि लगभग 700 रन बनाकर कोहली ने इंग्लैंड की मुश्किलें काफी बढ़ा दी हैं.

यह पूछने पर कि कोहली की तकनीक में क्या बदलाव आया है, एंडरसन ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि उसमें (कोहली में) बदलाव आया है. मुझे सिर्फ इतना लगता है कि उसके अंदर जो तकनीकी खामियां हैं वह यहां नजर नहीं आ रही हैं. विकेटों ने इसे समीकरण से बाहर कर दिया है. विकेट में इतनी गति नहीं है कि गेंद बल्ले का किनारा ले जैसा कि हमनें इंग्लैंड में कुछ अधिक मूवमेंट के साथ उसके खिलाफ किया था.”

टेस्ट मैचों में इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज एंडरसन ने चौथे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन के खेल के बाद कहा, ‘‘जब यह (गति और मूवमेंट) नहीं होते, तो वह इस तरह के हालात में खेलने का आदी है. वह स्पिन का काफी अच्छा खिलाड़ी है और अगर आप सटीक नहीं हो और मौकों का फायदा नहीं उठाते तो वह आपको परेशान करेगा.”

इंग्लैंड ने चौथे दिन के खेल का अंत दूसरी पारी में छह विकेट पर 182 रन के साथ किया. टीम अब भी भारत से पहली पारी के आधार पर 49 रन से पीछे है. एंडरसन ने हालांकि उम्मीद जताई कि इंग्लैंड का निचला क्रम कल अच्छा प्रदर्शन करेगा और मेहमान टीम को शर्मनाक हार से बचाएगा.

उन्होंने कहा, ‘‘हम कल यहां फिर मैदान पर उतरेंगे और मैच में वापसी करने की कोशिश करेंगे. हम 50 रन से पीछे हैं. अगर हम आज दिखाए सकारात्मक रवैये को जारी रखते हैं तो ऐसा कोई कारण नहीं कि हम उन पर 100 रन की बढ़त नहीं बना सकते और गेंद से उन पर दबाव डाल सकते हैं.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola