दुमका में दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में छात्रा की हुई मौत

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
Dumka News : दुमका के रानीश्वर में सड़क हादसे में 10वीं की छात्रा अंजली सिंह की दर्दनाक मौत हो गई. तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
साधन सेन की रिपोर्ट
Dumka News : झारखंड के दुमका जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बरमसिया पथ पर रानीश्वर पुराना ब्लाक के गेट के पास आज बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार मृत छात्रा अंजली सिंह (14) वह रघुनाथपुर मोड़ की रहने वाली थी. वह प्लस टू हाईस्कूल रघुनाथपुर की दशम की छात्रा थी.
तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौत
वह सुबह साइकिल से कहीं जा रही थी उसी क्रम में पीछे से एक वाहन के जोरदार धक्का मारने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वाहन में साइकिल फंस जाने से वह साइकिल को दूर तक घसीटते हुए ले गया.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे . रो रोकर परिजनों का बूरा हाल है. मौके पर सीओ शांदा नुसरत रानीश्वर थाना की पुलिस पहुंच कर परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया. जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय एक सब्जी लदा वाहन और एक डंपर तेज गति से गुजरा है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
यह भी पढ़ें: धनबाद जेल पहुंचकर रजनी रवानी से मिले सांसद ढुल्लू महतो, सीबीआई जांच कराने की कही बात
यह भी पढ़ें: दो हफ्ते के अंदर जोजोबाटा में लगेगा चापाकल, अधिकारियों के साथ पहुंचे विधायक दशरथ गागराई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










