जाम का झाम : टुडीगंज–कृष्णाब्रह्म सड़क पर रोजाना लग रहा जाम, आवागमन में दिक्कत

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 27 May 2026 10:31 AM

विज्ञापन

जाम में फंसे वाहन.

Buxar News : ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों के लगातार आवागमन से सड़क की हालत तेजी से खराब हो रही है. क्षमता से अधिक भार वाले वाहनों के कारण कई जगह सड़क टूट चुकी है और गड्ढे बन गए हैं.

विज्ञापन

Buxar News : (रोहित कुमार की रिपोर्ट) कृष्णाब्रह्म प्रखंड क्षेत्र की टुडीगंज–कृष्णाब्रह्म ग्रामीण सड़क इन दिनों भारी वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण गंभीर समस्या का सामना कर रही है. इस मार्ग पर रोजाना घंटों जाम लग रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क मूल रूप से छोटे वाहनों और स्थानीय आवागमन के लिए बनाई गई थी, लेकिन अब इस पर बड़े ट्रक और भारी वाहन बेधड़क चल रहे हैं. सिंगल लेन सड़क होने के कारण जब दो भारी वाहन आमने-सामने आ जाते हैं तो उन्हें निकालने में काफी समय लग जाता है, जिससे लंबा जाम लग जाता है.

मरीज और स्कूल जाने वाले बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित

जाम के दौरान बाइक, छोटे वाहन और पैदल चलने वाले लोगों की लंबी कतार लग जाती है. कई बार अस्पताल जा रहे मरीज भी जाम में फंस जाते हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है. वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को भी समय पर पहुंचने में परेशानी हो रही है.

सड़क क्षतिग्रस्त, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों के लगातार आवागमन से सड़क की हालत तेजी से खराब हो रही है. क्षमता से अधिक भार वाले वाहनों के कारण कई जगह सड़क टूट चुकी है और गड्ढे बन गए हैं. इससे बाइक सवारों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है और कई लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं.

धूल और शोर से लोग परेशान

सड़क किनारे रहने वाले लोगों को भारी वाहनों से उठने वाली धूल और शोर की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है. इससे बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है.

व्यापार और जनजीवन प्रभावित

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि जाम के कारण ग्राहक समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है.

ग्रामीणों ने मांग की है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई जाए, क्योंकि यह सड़क उनकी क्षमता के अनुसार नहीं है. लोगों का आरोप है कि नियमों का पालन नहीं कराया जा रहा है, जिससे स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है.

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाएगी और दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी होगी.

Also Read : Hajipur News : खेत से लौट रहे किसान को बाइक ने रौंदा, मौके पर मचा हड़कंप

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन