टेस्ट के बीच ब्रेक से हमें फायदा हुआ : कोहली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2016 9:49 PM
मुंबई : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने तीसरे और चौथे टेस्ट के बीच एक सप्ताह लंबे ब्रेक को अच्छा बताते हुए कहा कि इससे टीम को फायदा हुआ है लेकिन यह भी कहा कि श्रृंखला जीतने की ओर अग्रसर उनकी टीम के पैर जमीन पर ही हैं. कोहली ने कहा ,‘‘ हमने ब्रेक नहीं मांगा […]
मुंबई : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने तीसरे और चौथे टेस्ट के बीच एक सप्ताह लंबे ब्रेक को अच्छा बताते हुए कहा कि इससे टीम को फायदा हुआ है लेकिन यह भी कहा कि श्रृंखला जीतने की ओर अग्रसर उनकी टीम के पैर जमीन पर ही हैं.
कोहली ने कहा ,‘‘ हमने ब्रेक नहीं मांगा था. यह शेड्यूल का हिस्सा था लिहाजा हमने यह सुनिश्चित किया कि जब हम इंग्लैंड जायेंगे तो तीन टेस्ट के बीच आठ दिन का ब्रेक और वनडे तथा टेस्ट श्रृंखला के बीच 25 दिन का ब्रेक होगा.” उन्होंने कहा ,‘‘ आगे सत्र काफी लंबा है लिहाजा इस ब्रेक से हमें नुकसान नहीं हुआ बल्कि फायदा ही हुआ है. हम अधिक तरोताजा होकर आखिरी दो टेस्ट खेलेंगे.”
यह पूछने पर कि दोस्तों और परिवार से मिलना कितना जरुरी होता है, उन्होंने कहा ,‘‘ यह बहुत जरुरी है क्योंकि श्रृंखला के बीच ब्रेक में जब आप घर जाते हैं तो आप उस पर से ध्यान नहीं हटा सकते बल्कि हर समय उसी के बारे में सोचते रहते हैं.” उन्होंने कहा ,‘‘ बतौर कप्तान आपके दिमाग में यही चलता रहता है कि विकेट कैसा होगा, टीम संयोजन क्या रहेगा. ऐसे में अपने पेशे से अलग जिंदगी का लुत्फ उठाना भी जरुरी होता है.”
उन्होंने कहा ,‘‘ इस स्तर पर सभी पेशेवर क्रिकेटर हैं और इस बात को समझते हैं. इसलिये मुंबई लौटने के बाद सभी अभ्यास में जुट गए. यह तभी संभव है जब आप मानसिक रुप से तरोताजा हो और फिर अभ्यास को लेकर जोश जाग जाता है.”
यह पूछने पर कि क्या इस ब्रेक से भारत की लय टूट जायेगी, कोहली ने ना में जवाब दिया. यह पूछने पर कि क्या भारत को इस तरह का ब्रेक मिलना चाहिये, उन्होंने कहा ,‘‘ बिल्कुल. या हम इंग्लैंड से एक महीने के लिये वापिस आ जायेंगे. हम साढ़े तीन महीने वहां खेले और हमारी हर गतिविधि मीडिया की नजरों में रहे, इसका कोई तुक नहीं है. मैदान से इतर भी हम मीडिया की सुर्खियों में बने रहेंगे.” उन्होंने कहा ,‘‘ दुबई में उनकी छुट्टियों के दौरान मीडिया में कोई खबर नहीं आई. मैं भी चाहूंगा कि ऐसा ही हो. या तो वे पूरे दौरे पर रुके या हम 25 दिन के लिये आ जायें.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










