कोहली ने धौनी के इस रिकॉर्ड की बराबरी की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2016 4:03 PM
मोहाली : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों काफी अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं और साथ ही उनकी कप्तानी में भारतीय टीम भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में कोहली की अगुआई में भारतीय टीम ने लगातार दो जीत दर्ज करते हुए 2-0 की […]
मोहाली : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों काफी अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं और साथ ही उनकी कप्तानी में भारतीय टीम भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में कोहली की अगुआई में भारतीय टीम ने लगातार दो जीत दर्ज करते हुए 2-0 की बढ़त बना ली है.
इसके साथ ही कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने लगातार 16 मैचों में जीत दर्ज कर ली है. इससे पहले सुनिल गावस्कर की कप्तानी में भारत ने लगातार 17 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया है. गावस्कर के बाद कोहली भारत के दूसरे कप्तान बन गये हैं. अगर भारतीय टीम दो और जीत दर्ज कर लेती है तो कोहली भारत के पहले कप्तान होंगे जिनके नाम लगातार टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड बन जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










