ओपनर का विकल्प हो सकता है पार्थिव : कोहली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2016 7:22 PM
मोहाली : पार्थिव पटेल की सकारात्मक बल्लेबाजी से कप्तान विराट कोहली काफी प्रभावित हैं और उन्होंने इस संभावना से इन्कार नहीं किया कि दूसरे विकेटकीपर के अलावा गुजरात का यह खिलाड़ी बैक अप सलामी बल्लेबाज का विकल्प भी हो सकता है. के एल राहुल के चोटिल होने, गौतम गंभीर और शिखर धवन की खराब फार्म […]
मोहाली : पार्थिव पटेल की सकारात्मक बल्लेबाजी से कप्तान विराट कोहली काफी प्रभावित हैं और उन्होंने इस संभावना से इन्कार नहीं किया कि दूसरे विकेटकीपर के अलावा गुजरात का यह खिलाड़ी बैक अप सलामी बल्लेबाज का विकल्प भी हो सकता है. के एल राहुल के चोटिल होने, गौतम गंभीर और शिखर धवन की खराब फार्म के कारण पार्थिव अब कप्तान के लिये एक और विकल्प बन गये हैं.
पार्थिव ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में पारी की शुरुआत की तथा 42 और नाबाद 67 रन की दो अच्छी पारियां खेली. कोहली से पूछा गया कि क्या पार्थिव सलामी बल्लेबाज के रुप में राहुल के बैक-अप हो सकते हैं, उन्होंने कहा, ‘‘वाह, ईमानदारी से कहूं तो यह अच्छा सरदर्द है. आप कुछ नहीं कह सकते. सभी तरह की संभावनाएं हो सकती हैं. जिस तरह से दोनों पारियों में उसने बल्लेबाजी की वह शानदार था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










