युवराज के शतक और वोहरा के दोहरे शतक से पंजाब मजबूत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Oct 2016 6:04 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कप्तान युवराज सिंह (नाबाद 179 रन) के शतक और मनन वोहरा (नाबाद 201 रन) के दोहरे शतकों की बदौलत पंजाब ने बडौदा के पहली पारी में 529 रन के जवाब में आज यहां रणजी ट्रॉफी के ग्रुप ए मुकाबले के तीसरे दिन दो विकेट पर 452 रन बनाये और वह अब पहली […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कप्तान युवराज सिंह (नाबाद 179 रन) के शतक और मनन वोहरा (नाबाद 201 रन) के दोहरे शतकों की बदौलत पंजाब ने बडौदा के पहली पारी में 529 रन के जवाब में आज यहां रणजी ट्रॉफी के ग्रुप ए मुकाबले के तीसरे दिन दो विकेट पर 452 रन बनाये और वह अब पहली पारी की बढत हासिल करने से महज 77 रन दूर है.

वोहरा ने 355 गेंद की पारी में 17 चौके और दो छक्के जमाये जबकि युवराज ने 253 गेंदों का सामना करते हुए 23 चौके जमाये. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 79.1 ओवर में 314 रन की साझेदारी निभा ली है. अभी पंजाब के आठ विकेट बाकी है. पंजाब ने आज केवल उदय कौल (42) का विकेट गंवाया जो मुनाफ पटेल की गेंद पर यूसुफ पठान को कैच देकर आउट हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola