ePaper

युवराज का बल्‍ला फिर रुठा

Updated at : 09 Oct 2016 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
युवराज का बल्‍ला फिर रुठा

नयी दिल्ली : पंजाब के कप्तान युवराज सिंह दूसरी पारी में भी नाकाम रहे जबकि रेलवे ने आज यहां ड्रा छूटे रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए मैच में पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल किए. रेलवे ने दूसरी पारी आज दो विकेट पर 180 रन से आगे बढ़ाते हुए सात विकेट पर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पंजाब के कप्तान युवराज सिंह दूसरी पारी में भी नाकाम रहे जबकि रेलवे ने आज यहां ड्रा छूटे रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए मैच में पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल किए.

रेलवे ने दूसरी पारी आज दो विकेट पर 180 रन से आगे बढ़ाते हुए सात विकेट पर 245 रन पर पारी घोषित की. पहली पारी में शतक जड़ने वाले शिवकांत शुक्ल सिर्फ तीन रन से एक और शतक से चूक गए.

पंजाब को 362 रन का लक्ष्य मिला और उसने मैच ड्रा घोषित किए जाने तक तीन विकेट पर 170 रन बनाए. उदय कौल 61 जबकि मनदीप सिंह 41 रन बनाकर खेल रहे थे. रेलवे ने पहली पारी में 331 रन बनाने के बाद पंजाब को 215 रन पर आउट किया था जिससे उसे पहली पारी की बढ़त मिली. पंजाब को सिर्फ एक अंक से संतोष करना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola