रणजी में पंजाब की अगुवाई करेंगे युवराज
Updated at : 03 Oct 2016 11:13 PM (IST)
विज्ञापन

चंडीगढ़ : हरभजन सिंह की अनुपस्थिति में युवराज सिंह रेलवे के खिलाफ छह से नौ अक्तूबर के बीच दिल्ली के पालम मैदान पर होने वाले शुरुआती रणजी ट्रॉफी मैच में पंजाब की अगुवाई करेंगे. आफ स्पिनर हरभजन को कप्तान नियुक्त किया गया है लेकिन पीसीबी प्रवक्ता सुशील कपूर के अनुसार वह पहले मैच में नहीं […]
विज्ञापन
चंडीगढ़ : हरभजन सिंह की अनुपस्थिति में युवराज सिंह रेलवे के खिलाफ छह से नौ अक्तूबर के बीच दिल्ली के पालम मैदान पर होने वाले शुरुआती रणजी ट्रॉफी मैच में पंजाब की अगुवाई करेंगे. आफ स्पिनर हरभजन को कप्तान नियुक्त किया गया है लेकिन पीसीबी प्रवक्ता सुशील कपूर के अनुसार वह पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे. उन्होंने कहा, ‘‘आफ स्पिनर अर्पित पन्नू को हरभजन की जगह टीम में लिया गया है. ”
टीम इस प्रकार है- युवराज सिंह (कप्तान) जीतनजोत सिंह, मनन वोहरा, उदय कौल, मनदीप सिंह, गुरकीरत सिंह मान, गीतांश खेडा, विनय चौधरी, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा, मनप्रीत सिंह, मयंक सिडना, राजविंदर सिंह, सुबेक गिल और अर्पित सिंह पन्नू.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




