IND vs WI 4th test day 2 : बारिश और गीले मैदान के कारण दूसरे दिन का खेल धुला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2016 7:31 PM

विज्ञापन

पोर्ट आफ स्पेन : भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन यहां बारिश और मैदान गीला होने के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. मैच में दो दिन के दौरान अब तक सिर्फ 22 ओवर का खेल हो पाया है जिसमें वेस्टइंडीज ने दो विकेट पर 62 […]

विज्ञापन

पोर्ट आफ स्पेन : भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन यहां बारिश और मैदान गीला होने के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. मैच में दो दिन के दौरान अब तक सिर्फ 22 ओवर का खेल हो पाया है जिसमें वेस्टइंडीज ने दो विकेट पर 62 रन बनाए.

अंपायरों ने कई बार निरीक्षण करने के बाद मैदान को खेलने के लिए अनुपयुक्त पाया जिसके बाद दिन का खेल रद्द कर दिया गया. गुरुवार रात दो बार तेज आंधी और बारिश होने के कारण यह तय हो गया था कि शुक्रवार को निर्धारित समय पर मैच शुरू नहीं हो पाएगा. सुबह से धूप खिली थी लेकिन उपयुक्त उपकरणों की कमी के कारण मैदान को तैयार नहीं किया जा सका.

स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे पहले निरीक्षण के बाद अंपायरों ने दोपहर एक बजे दूसरा निरीक्षण किया. दिन का अंतिम निरीक्षण दोपहर ढाई बजे हुआ जिसके बाद दिन का खेल रद्द कर दिया गया क्योंकि आउटफील्ड कई जगह गीली थी और साथ ही दोनों छोर पर गेंदबाजों के रन अप वाला हिस्सा भी गीला था. भारत ने खेल के पहले दिन लियोन जानसन (09) और डेरेन ब्रावो (10) को पवेलियन भेजा था जिसके बाद बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा. क्रेग ब्रेथवेट 32 जबकि मार्लन सैमुअल्स चार रन बनाकर खेल रहे थे.

टीमें

भारत : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, आर अश्विन, रिधिमान साहा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा.

वेस्टइंडीज : जासन होल्डर (कप्तान ), क्रेग ब्रेथवेट, लियोन जानसन, डेरेन ब्रावो, मर्लोन सैमुअल्स, जरमेइन ब्लैकवुड, रोस्टन चेस, शेन डोरिच, देवेंद्र बिशू, मिगुल कमिंस, और शेनोन गैब्रियल.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola