घर की ये 5 चीजें चुपचाप फैला रही हैं गंदगी और बैक्टीरिया, फर्श और फर्नीचर के साथ इनकी सफाई भी है बेहद जरूरी
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 27 May 2026 2:38 PM
घर पर मौजूद किन चीजों की रेगुलर सफाई होनी चाहिए? Ai image
Household Tips: घर को साफ रखने के लिए सिर्फ झाड़ू-पोंछा करना ही काफी नहीं होता. कई ऐसी छोटी-छोटी चीजें भी होती हैं जिन्हें हम हर दिन इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन उनकी सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं. यही आदत धीरे-धीरे घर में गंदगी और बैक्टीरिया की वजह बन सकती है.
Household Tips: हमारा घर जितना साफ-सुथरा होता है हम उतने ही अंदर से खुश और रिलैक्स्ड फील करते हैं. जब घर की सफाई की बात आती है तो हमारा सबसे ज्यादा ध्यान फर्श और फर्नीचर की सफाई पर रहता है. लेकिन इसके अलावा कुछ और भी चीजें होती हैं जिनका हम हर समय और हर दिन इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी घर की सफाई के दौरान ये चीजें हमारे दिमाग से निकल जाती हैं. अगर आप इन चीजों को हर कुछ दिनों में साफ नहीं करते हैं तो इसकी बढ़ से घर में गंदगी, बैक्टीरिया और बदबू बढ़ने लग जाते हैं. इन चीजों को आप इसलिए भी नजरअंदाज कर देते हैं क्योंकि ये दिखने में हर समय साफ लगती हैं, लेकिन इन्हीं में सबसे ज्यादा कीटाणु छिपे हुए रह सकते हैं. अगर आप खुद को और अपने परिवार को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आपके लिए यह और भी जरूरी हो जाता है कि घर पर मौजूद इन चीजों को रेगुलर बेसिस पर साफ करते रहें. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
मोबाइल फोन की सफाई भी जरूरी
आज के समय में आप जिसके हाथ में भी देखते हैं आपको मोबाइल फोन जरूर देखने को मिलता है. इसे हम घर के बार, किचन, बेडरूम और यहां तक कि खाना खाते समय भी इस्तेमाल करते हैं. बार-बार इस्तेमाल होते रहने की वजह से मोबाइल की स्क्रीन पर ढेर सारे बैक्टीरिया इकठ्ठा हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप इसकी सफाई लंबे समय तक नहीं करते हैं तो इसका काफी बुरा असर आपकी स्किन और हेल्थ पर पड़ सकता है. अगर आप अपने मोबाइल फोन को अच्छे से साफ करना चाहते हैं तो एक लाइट सैनिटाइजर वाले कपड़े या फिर माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करना बेस्ट होता है.
टीवी और एसी का रिमोट
टीवी और एसी के रिमोट का इस्तेमाल घर के लगभग सभी सदस्य करते हैं, लेकिन इसकी सफाई पर ध्यान कोई नहीं देता है. हाथों की गंदगी, धूल और ऑयल रिमोट के बटन्स के बीच जमा होने लग जाती है. यह एक सबसे बड़ी वजह है कि आपको रिमोट पर ही सबसे ज्याद बैक्टीरिया देखने को मिलते हैं. टीवी और एसी के रिमोट को आपको हफ्ते में कम से कम दो बार तो साफ जरूर ही करना चाहिए. इसकी सफाई आप कॉटन और लाइट क्लीनर की मदद से काफी आसानी से कर सकते हैं.
किचन का स्पंज और कपड़ा
आप अपने किचन में जिस स्पंज का इस्तेमाल सफाई करने के लिए करते हैं, वह काफी जल्दी गंदा हो जाता है. ये स्पंज और कपड़े हर समय भीगे हुए रहते हैं जिस वजह से इनमें बैक्टीरिया सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ने लगते हैं. कुछ लोगों की आदत होती है कि वे कई महीनों तक एक ही स्पंज का इस्तेमाल करते रहते हैं और इसकी वजह से उनके सेहत पर काफी बुरा असर पड़ सकता है. आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप इस स्पंज को समय-समय पर बदलते रहें और गर्म पानी से धोते भी रहें.
दरवाजों के हैंडल और स्विच बोर्ड
दरवाजों के हैंडल और इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड दो ऐसी चीजें हैं जिन्हें हम बार-बार छूते रहते हैं. इन चीजों का इस्तेमाल तो बार-बार होता है लेकिन इनकी सफाई पर उतना ध्यान दिया नहीं जाता है. धूल और हाथों की गंदगी की वजह से इनमें काफी ज्यादा बैक्टीरिया इकठ्ठा हो जाते हैं. आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप इनकी सफाई एक साफ कपड़े और डिसइंफेक्टेंट की मदद से रेगुलर बेसिस पर करते रहें. इनकी सफाई से आपका घर ज्यादा साफ और फ्रेश फील होने लगता है.
पानी की बोतल भी करें साफ
बहुत से लोगों की यह आदत भी होती है कि वे हर दिन एक ही पानी की बोतल का इस्तेमाल करते रहते हैं, बिना उसकी ठीक से सफाई किये हुए. बता दें साफ दिखने वाले इस बोतल के अंदर भी मॉइस्चर रहने की वजह से बैक्टीरिया पनपने लग जाते हैं. अगर आप प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल करते हैं तो आपको उसे रेगुलर बेसिस पर साफ करते रहना चाहिए. इनकी सफाई करने के लिए आपको एक माइल्ड साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए.
ये भी पढ़ें: Cleaning Tips: पीले पड़े प्लास्टिक के लंच बॉक्स को स्कूल नहीं ले जाना चाहते बच्चे? इस तरह बनाएं उसे नए जैसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










