कोहली को ओरेंज और भुवनेश्वर को मिली पर्पल कैप

Updated at : 30 May 2016 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
कोहली को ओरेंज और भुवनेश्वर को मिली पर्पल कैप

बेंगलुरु : रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के कप्तान विराट कोहली ने रिकार्ड 973 रन बनाकर आईपीएल नौ में ओरेंज कैप हासिल की जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर्पल कैप हासिल करने में सफल रहे. कोहली 2008 से आईपीएल खेल रहे हैं लेकिन पहली उन्होंने किसी एक टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाये जिसके लिये […]

विज्ञापन

बेंगलुरु : रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के कप्तान विराट कोहली ने रिकार्ड 973 रन बनाकर आईपीएल नौ में ओरेंज कैप हासिल की जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर्पल कैप हासिल करने में सफल रहे. कोहली 2008 से आईपीएल खेल रहे हैं लेकिन पहली उन्होंने किसी एक टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाये जिसके लिये ‘ओरेंज कैप’ दी जाती है. वह हालांकि एक सत्र में 1000 रन बनाने का अनोखा रिकार्ड पूरा करने से चूक गये लेकिन उन्होंने शुरू से लेकर आखिर तक लाजवाब बल्लेबाजी की.

कोहली 16 पारियों में चार शतक और सात अर्धशतक भी लगाये. उनका औसत 81.08 जबकि स्ट्राइक रेट 152.03 रहा. सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर 17 मैचों में 848 रन बनाकर दूसरे जबकि कोहली के साथी एबी डिविलियर्स 16 मैचों में 687 रन बनाकर तीसरे स्थान पर रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola