ePaper

लगता है मानो मैं 20 साल का हूं : क्लार्क

Updated at : 27 May 2016 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
लगता है मानो मैं 20 साल का हूं : क्लार्क

हांगकांग : हांगकांग टी20 ब्लिट्ज के जरिये वापसी की तैयारी में जुटे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने आज कहा कि क्रिकेट से ब्रेक के बाद उनका शरीर 15 बरस पुराना जैसा लग रहा है. क्लार्क ने कहा कि क्रिकेट और थकाउ यात्राओं के बिना नौ महीने से वह काफी तरोताजा हो गए हैं. […]

विज्ञापन

हांगकांग : हांगकांग टी20 ब्लिट्ज के जरिये वापसी की तैयारी में जुटे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने आज कहा कि क्रिकेट से ब्रेक के बाद उनका शरीर 15 बरस पुराना जैसा लग रहा है. क्लार्क ने कहा कि क्रिकेट और थकाउ यात्राओं के बिना नौ महीने से वह काफी तरोताजा हो गए हैं. क्लार्क ने आखिरी टी20 मैच 2010 में खेला था. पिछले साल एशेज श्रृंखला के बाद उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहा.

क्लार्क ने कहा ,‘‘ मैं कुछ मैच खेलने के बाद देखूंगा कि कैसा महसूस होता है. मैं यहां मजा करने आया हूं. यदि मुझे खेलने में लुत्फ आया तो स्वदेश लौटकर आगे के बारे में सोचूंगा.” उन्होंने कहा ,‘‘ मेरा शरीर पिछले 15 साल में इतना बेहतर कभी नहीं लगा. उम्मीद है कि चार मैचों के बाद भी मैं ऐसा ही कह सकूंगा.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola