महिला रिपोर्टर पर अश्लील कमेंट्स करने के कारण गेल हो सकते हैं आईपीएल से बाहर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2016 4:09 PM
नयी दिल्ली : आईपीएल में रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु भले ही पहले क्वालीफयर में लायंस की टीम को रौंदकर फाइनल में जगह बना ली है, लेकिन अब इस खिलाड़ी पर आईपीएल से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. दरअसल गेल ने कुछ दिनों पहले एक अंग्रेजी अखबार की महिला रिपोर्टर पर अश्लील कमेंट्स किया था. […]
नयी दिल्ली : आईपीएल में रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु भले ही पहले क्वालीफयर में लायंस की टीम को रौंदकर फाइनल में जगह बना ली है, लेकिन अब इस खिलाड़ी पर आईपीएल से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. दरअसल गेल ने कुछ दिनों पहले एक अंग्रेजी अखबार की महिला रिपोर्टर पर अश्लील कमेंट्स किया था. इसके बाद गेल की चौतरफा खिंचाई हुई थी. हालांकि गेल ने इस घटना से साफ इनकार कर दिया था.
लेकिन अब यह मामला आईपीएल तक भी पहुंच चुकी है. गेल की महिला रिपोर्टर के साथ अश्लील बातचित पर संज्ञान लेते हुए आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने कहा है कि क्रिकेटर्स को सार्वजनिक मंच पर उचित व्यवहार करना चाहिए. हम चाहते हैं कि टूर्नामेंट्स के दौरान खिलाड़ी अनुचित व्यवहार नहीं करें. राजीव ने कहा, मैं इस मामले को बीसीसीआई अध्यक्ष और सचिव के सामने ले जाउंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










