अर्धशतक जमाकर छा गये पंत, बोले, स्वाभाविक खेल दिखाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 May 2016 5:32 PM
राजकोट : गुजरात लायंस के खिलाफ आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक जमाने वाले दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाज रिषभ पंत ने कहा कि उसने सिर्फ अपना स्वाभाविक खेल दिखाया. उन्होंने कहा ,‘‘ टीम की जीत में योगदान देकर अच्छा लगा. स्टाफ के सदस्यों और कप्तान को मुझ पर भरोसा है और मैं उनके भरोसे पर खरा […]
राजकोट : गुजरात लायंस के खिलाफ आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक जमाने वाले दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाज रिषभ पंत ने कहा कि उसने सिर्फ अपना स्वाभाविक खेल दिखाया. उन्होंने कहा ,‘‘ टीम की जीत में योगदान देकर अच्छा लगा.
स्टाफ के सदस्यों और कप्तान को मुझ पर भरोसा है और मैं उनके भरोसे पर खरा उतरा.” पारी का आगाज करने भेजे गए पंत ने 40 गेंद में नौ चौकों और दो छक्कों के साथ 69 रन बनाये. पंत ने कहा ,‘‘ पिच बल्लेबाजी के लिये अच्छी थी और मैने अपना स्वाभाविक खेल दिखाया. जाक भाई (जहीर खान) ने मुझसे कहा था कि खेलने का मौका मिलने पर उसका पूरा फायदा उठाना और मैने वही किया.” उसने कहा ,‘‘ उन्होंने मुझसे कहा था कि ज्यादा मत सोचो और दबाव लिये बिना अपना स्वाभाविक खेल दिखाओ और मैने वही किया.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










