कोहली ने सलमान की नियुक्ति पर प्रतिक्रिया से इनकार किया

Updated at : 29 Apr 2016 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
कोहली ने सलमान की नियुक्ति पर प्रतिक्रिया से इनकार किया

हैदराबाद : दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने आज कहा कि वह बॉलीवुड स्टार सलमान खान को रियो ओलंपिक के लिए भारतीय दल का सद्भावना दूत नियुक्त करने पर प्रतिक्रिया देने की स्थिति में नहीं हैं. कोहली से जब यह पूछा गया कि अपनी आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ में पहलवान की भूमिका निभा रहे सलमान को सद्भावना […]

विज्ञापन

हैदराबाद : दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने आज कहा कि वह बॉलीवुड स्टार सलमान खान को रियो ओलंपिक के लिए भारतीय दल का सद्भावना दूत नियुक्त करने पर प्रतिक्रिया देने की स्थिति में नहीं हैं.

कोहली से जब यह पूछा गया कि अपनी आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ में पहलवान की भूमिका निभा रहे सलमान को सद्भावना दूत नियुक्त करने का भारतीय ओलंपिक संघ का फैसला सही है या नहीं तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस पर टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हूं.
इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं इस बारे में क्या सोचता हूं. इसलिए यहां इस बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है.” उन्होंने कहा, ‘‘फैसला संबंधित लोगों को करना है और यह मैं पहले भी बोल चुका हूं. कई लोगों ने अपना नजरिया रखा है और मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता क्योंकि मैं यह फैसला नहीं कर रहा.”
कोहली ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘‘यह जवाब देने के लिए मेरी जगह नहीं है क्योंकि ईमानदारी से कहूं तो मैं जो भी कहूं वह खबर के लिए मसाला बन जाएगा.” उन्होंने कहा, ‘‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. मैं काफी ईमानदार हूं. मेरा नजरिया किसी के फैसले को नहीं बदलेगा और मैं इस पर प्रतिक्रिया करने की स्थिति में नहीं हूं.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola