ePaper

भारत का कोच नहीं बन सकता, आईपीएल में भूमिका के लिये तैयार : गिलक्रिस्ट

Updated at : 07 Apr 2016 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
भारत का कोच नहीं बन सकता, आईपीएल में भूमिका के लिये तैयार : गिलक्रिस्ट

नयी दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट खुद को भारतीय टीम के साथ पूर्णकालिक कोच के रुप में नहीं देखते लेकिन वह आईपीएल में वापसी करने को पूरी तरह तैयार हैं, भले ही इसमें उन्हें कोई भी भूमिका दी जाये. वर्ष 2013 में अपना अंतिम आईपीएल खेलने वाले गिलक्रिस्ट ने कहा कि उन्हें […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट खुद को भारतीय टीम के साथ पूर्णकालिक कोच के रुप में नहीं देखते लेकिन वह आईपीएल में वापसी करने को पूरी तरह तैयार हैं, भले ही इसमें उन्हें कोई भी भूमिका दी जाये. वर्ष 2013 में अपना अंतिम आईपीएल खेलने वाले गिलक्रिस्ट ने कहा कि उन्हें दुनिया की इस सबसे लोकप्रिय टी20 लीग का अनुभव बहुत पसंद आया था. इसमें उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब की कोचिंग की भूमिका भी निभायी थी.

गिलक्रिस्ट ने कहा, ‘‘एक टीम को पूरे समय के लिये कोचिंग देना असंभव है. मैं खुद को कोच के रुप में नहीं देखता लेकिन आईपीएल में कोई भूमिका निभा सकता हूं. ” पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ‘‘मैं खुद को किसी भी तरह की पूर्ण कालिक भूमिका में नहीं देखता और बीसीसीआई के साथ आपको पूर्णकालिक प्रतिबद्धता की जरुरत होगी, जो समझी जा सकती है लेकिन इस समय मैं आईपीएल में मौकों के लिये तैयार हूं.

मुझे आईपीएल में अनुभव पसंद आया था. ” गिलक्रिस्ट ने अपनी कप्तानी में 2009 में डेक्कन चार्जर्स को आईपीएल खिताब दिलवाया था जो टीम अब खत्म हो चुकी है. संन्यास के बाद गिलक्रिस्ट ने कई भूमिकायें निभायी और अब वह ऑस्ट्रेलिया के भारत में शिक्षा दूत हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola