IPL-9 में परफॉर्म करेंगे ब्राउन, रणबीर, जैकलीन और कैटरीना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Apr 2016 3:26 PM
मुंबई : अमेरिकी गायक क्रिस ब्राउन इंडियन प्रीमियर लीग के नौवें सत्र के उद्घाटन समारोह में पहली बार भारत में परफार्म करेंगे. ब्राउन के साथ अमेरिकी बैंड मेजर लेजर , इंग्लिश रैपर फ्यूज ओडीजी और जमैका अमेरिका मूल के रिकार्डिंग आर्टिस्ट नेलाह थोरबोर्न भी आठ अप्रैल को मंच पर नजर आयेंगे. ब्राउन ने एक बयान […]
मुंबई : अमेरिकी गायक क्रिस ब्राउन इंडियन प्रीमियर लीग के नौवें सत्र के उद्घाटन समारोह में पहली बार भारत में परफार्म करेंगे. ब्राउन के साथ अमेरिकी बैंड मेजर लेजर , इंग्लिश रैपर फ्यूज ओडीजी और जमैका अमेरिका मूल के रिकार्डिंग आर्टिस्ट नेलाह थोरबोर्न भी आठ अप्रैल को मंच पर नजर आयेंगे.
ब्राउन ने एक बयान में कहा ,‘‘ हम पहली बार भारत में होने वाले अपने परफार्मेंस को लेकर काफी उत्साहित हैं. उम्मीद है कि यह काफी मनोरंजक होगा.” इनके साथ ही बालीवुड स्टार रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिस, कैटरीना कैफ और योयो हनी सिंह भी आकर्षण का केंद्र होंगे. रणवीर ने कहा ,‘‘ मैं अपना परफार्मेंस दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमियों को समर्पित करता हूं.” समारोह का प्रसारण मुंबई में सोनी मैक्स और सोनी सिक्स पर शाम 7 . 30 से किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










