शेखपुरा में ‘बरबीघा-बिहारशरीफ रोड’ पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल

Updated:
विज्ञापन
Sheikhpura Road Accident Tragic accident Barbigha-Biharsharif Road

घटना के बाद भीड़

Sheikhpura Road Accident : शेखपुरा जिले के बरबीघा-बिहारशरीफ मुख्य सड़क मार्ग पर मंगलवार की देर संध्या भीषण सड़क हादसा हो गया. हरगामा गांव के पास दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन

Sheikhpura Road Accident : (उमेश कुमार) शेखपुरा जिले के बरबीघा-बिहारशरीफ मुख्य सड़क मार्ग पर मंगलवार की देर संध्या भीषण सड़क हादसा हो गया. हरगामा गांव के पास दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बरबीघा पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

ससुराल जा रहे थे दो सहोदर भाई

घायलों की पहचान हथियावां थाना क्षेत्र के राजोपुर गांव निवासी रौशन पासवान के पुत्र भोला पासवान और वीरन पासवान के रूप में की गई है. बताया गया कि वीरन पासवान अपने भाई भोला पासवान को बाइक पर बैठाकर नालंदा जिले के अम्माबीघा गांव स्थित ससुराल जा रहा था.

बिहारशरीफ से लौट रहा था तीसरा युवक

तीसरे घायल की पहचान एझि मुरारपुर गांव निवासी सतीश प्रसाद के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार दीपक कुमार बिहारशरीफ से अपने गांव लौट रहा था, तभी हरगामा गांव के पास यह हादसा हो गया.

नियंत्रण खोने से हुई टक्कर, सिर में लगी गंभीर चोट

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बाइक चालक हरगामा गांव के समीप नियंत्रण खो बैठे और आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े. हादसे में भोला पासवान और वीरन पासवान के सिर में गंभीर चोट आई है. डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया है.

Also Read : नवादा में 65 साल का बुजुर्ग कर रहा था साइबर ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन