विराट कोहली के हेलमेट से हटेगा तिरंगा ?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2016 3:45 PM
मोहाली : मोहाली के बिंद्रा स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गये हाईवोल्टेज मैच में विराट कोहली की तूफानी पारी को हर कोई लंबे समय तक याद रखेगा. इस मैच को कोहली बनाम ऑस्ट्रलिया कहा जाए तो कोई भी अतिशयोक्ति नहीं होगी. क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई चुनौती को कोहली ने अपने दम पर पूरा कर […]
मोहाली : मोहाली के बिंद्रा स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गये हाईवोल्टेज मैच में विराट कोहली की तूफानी पारी को हर कोई लंबे समय तक याद रखेगा. इस मैच को कोहली बनाम ऑस्ट्रलिया कहा जाए तो कोई भी अतिशयोक्ति नहीं होगी. क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई चुनौती को कोहली ने अपने दम पर पूरा कर लिया और अंत तक आउट नहीं हुए और टीम को 6 विकेट से जीत दिलाकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया.
भारत की जीत में कोहली हीरो साबित हुए और पूरे देश में कोहली की जय-जयकार हुई. लेकिन इस मैच के बाद कोहली की जितनी प्रशंसा हुई अब उनपर एक आफत आने वाली है. हालांकि यहां डरने जैसी कोई बात नहीं है. दरअसल इस मैच के बाद एक फिल्मकार और सामाजसेवी पी उल्हास ने मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है.
उन्होंने मोहाली थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि विराट कोहली सहित कई क्रिकेट जो अपने हेलमेट पर तिरंगे लगाते हैं वो गलत है. इससे तिरंगे का अपमान होता है. उनका तर्क है कि जिस मैदान पर खेल के दौरान खिलाड़ी थुकते हैं उसी में अपने हेलमेट को रखते हैं ( जब हेलमेट नहीं पहने होते हैं). ऐसा करना तिरंगे की शान के खिलाफ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










