भारतीय महिला टीम ने अभ्यास मैच में आयरलैंड को हराया

बेंगलुरु : मध्यक्रम की बल्लेबाज स्मृति मंदाना की 73 रन की धांसू पारी से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला विश्व टी20 के अभ्यास मैच में आज यहां आयरलैंड को 29 रन से हराया. भारतीय टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 147 रन बनाये और […]
बेंगलुरु : मध्यक्रम की बल्लेबाज स्मृति मंदाना की 73 रन की धांसू पारी से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला विश्व टी20 के अभ्यास मैच में आज यहां आयरलैंड को 29 रन से हराया. भारतीय टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 147 रन बनाये और फिर आयरलैंड को नौ विकेट पर 118 रन ही बनाने दिये. स्मृति ने अपनी 52 गेंद की पारी में दस चौके और एक छक्का लगाया.
उनके अलावा वेदा कृष्णमूर्ति ने 26 और हरमनप्रीत कौर ने 24 रन का योगदान दिया. आयरलैंड की तरफ से किम गार्थ ने 16 रन देकर तीन विकेट लिये. भारत की तेज और स्पिन मिश्रित गेंदबाजी के सामने आयरलैंड की तरफ से कैथ डालटन (37)और इसाबेल जायस (28) की कुछ रन बना पायी. भारत के लिये निरंजना नागराजन और शिखा पांडे ने दो-दो विकेट लिये.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




