महान खिलाडियों ने कोहली को खास बताया, मियांदाद और मैकेनरो से की तुलना

Updated at : 08 Mar 2016 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
महान खिलाडियों ने कोहली को खास बताया, मियांदाद और मैकेनरो से की तुलना

नयी दिल्ली : कपिल देव, वसीम अकरम और सौरव गांगुली जैसे महान क्रिकेटरों ने विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए उसकी तुलना महान टेनिस खिलाड़ी जान मैकेनरो से की है. पूर्व कप्तान गांगुली ने ‘ आज तक सलाम क्रिकेट कांक्लेव’ में कहा ,‘‘ वह खास खिलाड़ी है. वह टीम को एकजुट करता है. आपके […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कपिल देव, वसीम अकरम और सौरव गांगुली जैसे महान क्रिकेटरों ने विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए उसकी तुलना महान टेनिस खिलाड़ी जान मैकेनरो से की है. पूर्व कप्तान गांगुली ने ‘ आज तक सलाम क्रिकेट कांक्लेव’ में कहा ,‘‘ वह खास खिलाड़ी है. वह टीम को एकजुट करता है. आपके पास रोहित शर्मा, सुरेश रैना और युवराज सिंह जैसे क्रिकेटर हैं लेकिन पिछले छह साल से विराट जिस तरह से खेला है, वह दूसरे ही स्तर का खिलाडी है.” उन्होंने कहा ,‘‘ उसने दुनिया भर में रन बनाये हैं और वह मैच विनर है.

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वह मोहम्मद आमिर के स्पैल को झेलते हुए टीम को जीत तक ले गया.” गांगुली ने कहा ,‘‘ एडीलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके लगातार दो शतक भूले नहीं जा सकते. वह टीम को बांधता है और यही वजह है कि उसका महत्व दूसरों से अधिक है.”
कपिल और अकरम ने मैदान पर कोहली की आक्रामकता की तारीफ की. अकरम ने कहा ,‘‘ उसे पंगा लेना पसंद है और इसी वजह से वह और बेहतर खेलता है. इंजमाम को याद होगा कि 1999 में मैनें टीम से कहा था कि यदि दर्शक आपकी हूटिंग कर रहे हैं तो इसके मायने हैं कि आप अपने काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं. विराट भी ऐसा ही सोचता है. यह बेहतरीन सोच है.”
कपिल ने कहा कि कोहली उन्हें मैकेनरो और जावेद मियांदाद की याद दिलाता है. उन्होंने कहा ,‘‘ विराट मुझे मैकेनरो की याद दिलाता है. उसे हमेशा शरारत सूझती है. इन लोगों को पंगा लेना पसंद है और ये अपना खेल दूसरे स्तर तक ले जाते हैं. मैकेनरो को भी अंपायरों से लड़ने का शौक था. दूसरा उदाहरण जावेद है. उसे भी पंगा लेना पसंद था.” इस पर अकरम ने कहा ,‘‘ वो अभी भी पंगे लेते हैं.”
इंजमाम उल हक ने कहा कि पाकिस्तानी टीम को कोहली जैसे खिलाड़ी की जरुरत है. उन्होंने कहा ,‘‘ मौजूदा पाकिस्तानी टीम में प्रेरणा का अभाव है. इसे कोहली जैसे किसी खिलाड़ी की जरुरत है जो मोर्चे से अगुवाई करके दूसरों को प्रेरित करे. पाकिस्तान में प्रतिभा की कमी नहीं है लेकिन कोहली जैसा बड़ा खिलाड़ी चाहिये जैसे हमारे दौर में वसीम भाई थे.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola