ePaper

भारत में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने पाक दल पहुंचा भारत

Updated at : 07 Mar 2016 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
भारत में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने पाक दल पहुंचा भारत

नयी दिल्ली : पाकिस्तान सरकार ने ताजा विरोध पर चिंता व्यक्त करते हुए अपनी क्रिकेट टीम के आगामी विश्व टी-20 में भाग लेने को लेकर अंतिम फैसला करने से पहले भारत में स्थिति का आकलन करने के लिये दो सदस्यों का एक सुरक्षा दल भारत भेजा है. यह दल भारत में पाकिस्तानी टीम की सुरक्षा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पाकिस्तान सरकार ने ताजा विरोध पर चिंता व्यक्त करते हुए अपनी क्रिकेट टीम के आगामी विश्व टी-20 में भाग लेने को लेकर अंतिम फैसला करने से पहले भारत में स्थिति का आकलन करने के लिये दो सदस्यों का एक सुरक्षा दल भारत भेजा है. यह दल भारत में पाकिस्तानी टीम की सुरक्षा का जायजा लेगा.

आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने पिछले दिनों कहा था कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपने गृहमंत्री चौधरी निसार अली को पाकिस्तानी टीम को दी जाने वाली सुरक्षा का जायजा लेने के लिये भारत में सुरक्षा दल भेजने के निर्देश दिये हैं. शहरयार ने कहा, ‘‘अब स्थिति यह है कि इस सुरक्षा दल की हरी झंडी मिलने के बाद हम भारत में अपनी टीम भेज सकते हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola