मार्टिन क्रो के निधन पर क्रिकेट के दिग्गजों ने जताया शोक

न्यूजीलैंड के महान क्रिकेटर मार्टिन क्रो का आज कैंसर के कारण निधन हो गया है. 1990 के दशक के वे महान क्रिकेटर थे. उनके निधन के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है. क्रिकेट जगत के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया. उन्होंने ट्वीट […]
न्यूजीलैंड के महान क्रिकेटर मार्टिन क्रो का आज कैंसर के कारण निधन हो गया है. 1990 के दशक के वे महान क्रिकेटर थे. उनके निधन के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है. क्रिकेट जगत के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया. उन्होंने ट्वीट किया, मार्टिन क्रो महान क्रिकेटर थे, दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदना उनके साथ है.
Heartfelt condolences to family and fans of #MartinCrowe. Great cricketer and a fighter till the very end.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) March 3, 2016
https://www.instagram.com/p/BCeQcKGDdZE/
आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने अपने संदेश में कहा, आप हमेशा मेरी नजरों में लीजेंड रहेंगे. धन्यवाद उन सारी चीजों के लिए जो मैंने आपसे सीखा. उन्होंने आत्मा की शांति के लिए भी दुआ की.
एडम गिलक्रिस्ट ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे लीजेंड थे. वे एक स्टार बल्लेबाज थे. उन्होंने उनके परिजनों के प्रति संवेदना जतायी.
RIP Martin Crowe, an absolute legend and an iconic star for the @BLACKCAPS
My deepest condolences to his family and friends.— Virat Kohli (@imVkohli) March 3, 2016
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




