ePaper

विश्व ट्वेंटी-20 विवाद में रिचर्ड्स ने किया वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का समर्थन

Updated at : 12 Feb 2016 10:41 AM (IST)
विज्ञापन
विश्व ट्वेंटी-20 विवाद में रिचर्ड्स ने किया वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का समर्थन

दुबई : विव रिचर्ड्स ने वेस्टइंडीज टीम का समर्थन किया है जो देश के क्रिकेट बोर्ड के साथ भुगतान को लेकर विवाद का सामना कर रही है और इससे विश्व टी-20 में उनके प्रतिनिधित्व को लेकर अनिश्चितता के बाद छा गये हैं. अगर 15 खिलाड़ी रविवार की समय सीमा तक अनुबंध पर हस्ताक्षर से इनकार […]

विज्ञापन

दुबई : विव रिचर्ड्स ने वेस्टइंडीज टीम का समर्थन किया है जो देश के क्रिकेट बोर्ड के साथ भुगतान को लेकर विवाद का सामना कर रही है और इससे विश्व टी-20 में उनके प्रतिनिधित्व को लेकर अनिश्चितता के बाद छा गये हैं. अगर 15 खिलाड़ी रविवार की समय सीमा तक अनुबंध पर हस्ताक्षर से इनकार कर देते हैं तो वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) को भारत में अगले महीने शुरु होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में दूसरे दर्जे की टीम भेजने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है.

रिचर्ड्स ने कहा, ‘‘आधुनिक समय में व्यक्तिगत खिलाड़ियों को पता है कि उनकी कीमत क्या है और जब आप किसी टूर्नामेंट में क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और डेरेन सैमी जैसी खिलाड़ियों को उतारते हो, ये सभी टी20 के महान खिलाड़ी हैं.” टीम के कप्तान और 2012 में वेस्टइंडीज को विश्व टी20 खिताब दिलाने वाले सैमी ने इस हफ्ते की शुरुआत में डब्ल्यूआईसीबी को पत्र लिखकर उन्हें अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था. सैमी के अनुसार टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों की फीस में 80 प्रतिशत की कटौती की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola