क्रिकेट में छींटाकशी की चुनौती का पूरा मजा लेता हूं : कोहली

Updated at : 19 Jan 2016 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेट में छींटाकशी की चुनौती का पूरा मजा लेता हूं : कोहली

कैनबरा : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर विरोधी खिलाडियों पर छींटाकशी करने से बाज नहीं आते हैं लेकिन भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली इस चुनौती का भी मजा लेते हैं और करारा जवाब देने से भी नहीं चूकते हैं जैसे कि मेलबर्न में तीसरे वनडे के दौरान उन्होंने जेम्स फाकनर का मुंह बंद कर दिया था. कोहली ने […]

विज्ञापन

कैनबरा : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर विरोधी खिलाडियों पर छींटाकशी करने से बाज नहीं आते हैं लेकिन भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली इस चुनौती का भी मजा लेते हैं और करारा जवाब देने से भी नहीं चूकते हैं जैसे कि मेलबर्न में तीसरे वनडे के दौरान उन्होंने जेम्स फाकनर का मुंह बंद कर दिया था.

कोहली ने आज आइलाइन बातचीत में कहा, ‘‘मजाक चलत रहता है. हमें इसकी आदते है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा लगातार होता रहता है. खेल काफी प्रतिस्पर्धी बन गया है और लोग किसी भी तरह से आपको परेशान करना चाहते हैं. ‘ उन्होंने कहा, ‘‘यदि विरोधी टीम सीमा का उल्लंघन नहीं करती तो उसे आप पर ताना कसने का हक है और आपको भी सीमा में रहते हुए जवाब देने का पूरा अधिकार है.

कई अच्छी टिप्पणियां आती है और मैंने सही समय पर करारा जवाब दिया. मेरा इरादा नहीं था लेकिन मेरे दिमाग में जो आया मैंने वह कहा. यह वास्तव में सच्चाई से भी परे नहीं था. मजाक से मजा आता है लेकिन साथ ही आपको खेल पर भी ध्यान देना चाहिए. ‘

ऑस्ट्रेलिया के खिलाडियों के साथ छींटाकशी के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि लोग आजकल सीमा रेखा का उल्लंघन करते हैं क्योंकि कई कैमरों की आप पर निगाह होती है. खेल प्रतिस्पर्धी बन गया है और इसलिए वे आपको परेशान करना चाहते हैं. विशेषकर जब वे क्षेत्ररक्षण करते हैं. मैं निजी तौर पर इस चुनौती का मजा लेता हूं. जहां तक प्रतिस्पर्धा का सवाल है तो यह क्रिकेट के लिये बुरा नहीं है. ‘

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola