ePaper

पीसीबी को उम्मीद भारत-पाक श्रृंखला होगी

Updated at : 16 Jan 2016 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
पीसीबी को उम्मीद भारत-पाक श्रृंखला होगी

कराची : भारत-पाक श्रृंखला के बारे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष नजम सेठी ने कहा कि अगर भारत सरकार इस श्रृंखला को हरी झंडी दे दे, तो पीसीबी इस श्रृंखला के मैचों के लिए एक पखवाड़े का समय निकाल सकता है. बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने हाल में कहा था […]

विज्ञापन

कराची : भारत-पाक श्रृंखला के बारे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष नजम सेठी ने कहा कि अगर भारत सरकार इस श्रृंखला को हरी झंडी दे दे, तो पीसीबी इस श्रृंखला के मैचों के लिए एक पखवाड़े का समय निकाल सकता है.

बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने हाल में कहा था कि भारतीय टीम के व्यस्त कार्यक्रम के कारण वर्ष 2016 में भारत-पाक श्रृंखला संभव नहीं है. इस बारे में पूछे जाने पर सेठी ने कहा कि यह संभव है.

उन्होंने कहा ‘‘हम लोगों का रख आज भी वही है कि अगर भारत सरकार बीसीसीआई को अनुमति देती है तो हम लोग उनके साथ बैठकर इस वर्ष इस श्रृंखला के लिए 10 से 15 दिन का समय निकाल सकते हैं.” पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष सेठी ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई वजह समझ में नहीं आती कि क्यों तीन एकदिवसीय मैचों और दो टी20 मैचों की एक श्रृंखला नहीं खेली जा सकती है. उन्होंने कहा ‘‘ऐसा 10-15 दिन में किया जाता है.

अगर दोनों सरकारें क्रिकेट को हरी झंडी देती हैं तो हमारा प्रयास होगा कि श्रृंखला हो.” सेठी ने कहा कि वे लोग प्रतीक्षा करेंगे और उन लोगों ने तय किया है कि वे अब जब भी खेलेंगे तो भारत का दौरा नहीं करेंगे बल्कि ये पाकिस्तान की घरेलू श्रृंखला होगी जिसका आयोजन किसी भी तटस्थ देश में होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola