कोहली को पॉली उमरीगर ट्रॉफी, किरमानी सीके नायुडू पुरस्कार से सम्‍मानित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2016 8:54 PM

विज्ञापन

मुंबई : पूर्व भारतीय विकेटकीपर सैयद किरमानी को भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए कर्नल सीके नायुडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया जबकि टेस्ट कप्तान विराट कोहली को बीसीसीआई के वार्षिक पुरस्कारों के दौरान आज यहां साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के लिए पाली उमरीगर ट्रॉफी दी गई. वर्ष 1983 में विश्व कप जीतने […]

विज्ञापन

मुंबई : पूर्व भारतीय विकेटकीपर सैयद किरमानी को भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए कर्नल सीके नायुडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया जबकि टेस्ट कप्तान विराट कोहली को बीसीसीआई के वार्षिक पुरस्कारों के दौरान आज यहां साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के लिए पाली उमरीगर ट्रॉफी दी गई.

वर्ष 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे 66 साल के किरमानी को क्रिकेट बोर्ड के वार्षिक पुरस्कार समारोह (2014-15 सत्र) में बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर ने पुरस्कार दिया. मनोहर ने ही कोहली को भी पाली उमरीगर ट्रॉफी सौंपी.

किरमानी को प्रशस्ति पत्र, ट्राफी और 25 लाख रुपये दिए गए. उनसे जब मौजूदा और उनके समय के विकेटकीपरों की तुलना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने आधुनिक विकेटकीपरों पर कुछ तंज भी कसा. किरमानी ने कहा, ‘‘आज कल विकेटकीपिंग तकनीक के बारे में नहीं नतीजा देने के बारे में सोचा जाता है. धौनी ऐसा करने में सफल रहे हैं. अच्छा काम किया धौनी.’ इस दौरान धौनी भी समारोह में मौजूद थे.

किरमानी ने कहा, ‘‘मुझे गर्व है कि मैंने तीन महान स्पिनरों इरापल्ली प्रसन्ना, बीएस चंद्रशेखर और बिशन बेदी के सामने विकेटकीपिंग की.’ कोहली ने कहा कि उनके करियर का सबसे बडा़ मौका अब तक ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला में आया जिसे भारत ने भले ही 0-2 से गंवा दिया लेकिन इससे पहले मेजबान टीम को कडी़ टक्कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola