ePaper

टीम इंडिया में ऑस्ट्रेलिया को हराने का है दम : कपिल देव

Updated at : 24 Dec 2015 4:45 PM (IST)
विज्ञापन
टीम इंडिया में ऑस्ट्रेलिया को हराने का है दम : कपिल देव

नयी दिल्‍ली : भारत के पूर्व कप्‍तान और भारत को पहला विश्वकप दिलाने वाले क्रिकेटर कपिल देव ने टीम इंडिया और खिलाडियों की जमकर तारीफ की है. कपिल ने कहा, टीम इंडिया में दम है ऑस्‍ट्रेलिया को उसके घर में घुसकर हराने की. उन्‍होंने कहा, भारतीय टीम के लिए अच्‍छा मौका है, कंगारुओं को उसके […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : भारत के पूर्व कप्‍तान और भारत को पहला विश्वकप दिलाने वाले क्रिकेटर कपिल देव ने टीम इंडिया और खिलाडियों की जमकर तारीफ की है. कपिल ने कहा, टीम इंडिया में दम है ऑस्‍ट्रेलिया को उसके घर में घुसकर हराने की.

उन्‍होंने कहा, भारतीय टीम के लिए अच्‍छा मौका है, कंगारुओं को उसके मांद में हराने की. कपिल ने कहा टी-20 विश्वकप से पहले ऑस्‍ट्रेलिया दौरा भारतीय टीम के लिए अच्‍छा अभ्‍यास साबित होगा. उन्‍होंने विश्व विजयी टीम को हराने के लिए टिप्‍स भी दिया है. ऑस्ट्रेलिया में जीत की रणनीति के बारे में पूछे जाने कपिल ने कहा कि कप्तान को अपने गेंदबाजों को बताना चाहिये कि पहले 15 ओवर में कम से कम तीन विकेट लें.

कपिल ने टी-20 में युवराज सिंह की वापसी का स्‍वागत भी किया है. उन्‍होंने युवराज सिंह की तारीफ करते हुए उन्‍होंने भीड़ जुटाने वाला खिलाड़ी बताया. कपिल ने कहा, युवराज सिंह रोमांचक क्रिकेटर है. वह दर्शकों को खींचने में माहिर हैं जैसे जान मैकेनरो और डिएगो माराडोना थे. लोग उन्हें खेलते देखने आते हैं.
युवराज उसी तरह का खिलाड़ी है.’ उन्होंने कहा ,‘‘ लोग उसकी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण देखने आते हैं. वह मैच विनर है. मेरे लिये सवाल यही है कि उसे खुद में कितना भरोसा है. वह पांचवें या छठे किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता है.’ उन्होंने महेंद्र सिंह धौनी को टी20 विश्व तक कप्तान बनाये जाने के फैसले का स्वागत करते हुए उन्होंने विराट कोहली के रवैये की भी तारीफ की.
कपिल ने कहा ,‘‘ विराट के पास बल्लेबाज होते हुए भी तेज गेंदबाजों वाला रवैया है. आस्ट्रेलिया के खिलाफ आक्रामकता चेहरे पर झलकनी चाहिये. अतीत की टीमों में वह तेवर नहीं थे. इसकी शुरुआत सौरव गांगुली ने की और बंगाली होने के बावजूद वह आक्रामक था.’ कपिल ने उम्मीद जताई कि मोहम्मद शमी फिट होने के बाद अच्छा प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा ,‘‘ वह चोट के बाद वापसी कर रहा है लिहाजा मुझे उम्मीद है कि उसने पूरा रिहैबिलिटेशन किया होगा.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola