रोहित ने सोशल मीडिया पर कराया ‘मिसेज शर्मा’ से परिचय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2015 1:45 PM
विज्ञापन
मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आज अपने ट्विटर एकाउंट पर लोगों का परिचय श्रीमती शर्मा ने कराया है. उन्होंने ट्वीट किया है, यह हैं श्रीमती शर्मा आज के लिए और हमेशा के लिए. रोहित शर्मा ने एक तसवीर भी पोस्ट की है, जिसमें रोहित पत्नी रितिका सजदेह के साथ […]
विज्ञापन
मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आज अपने ट्विटर एकाउंट पर लोगों का परिचय श्रीमती शर्मा ने कराया है. उन्होंने ट्वीट किया है, यह हैं श्रीमती शर्मा आज के लिए और हमेशा के लिए. रोहित शर्मा ने एक तसवीर भी पोस्ट की है, जिसमें रोहित पत्नी रितिका सजदेह के साथ नजर आ रहे हैं.
कल 13 दिसंबर को रोहित शर्मा ने अपनी मंगेतर रितिका सजदेह से शादी कर ली है. रोहित ने अपनी मंगेतर रितिका सजदेह के साथ कई सेलिब्रिटिज की मौजूदगी में सात फेरे लिये.शादी के मौके पर टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे. सचिन के अलावा युवराज सिंह,चेतेश्वर पुजारा,रवींद्र जडेजा और कई क्रिकेटर रोहित की शादी में मौजूद थे. क्रिकेटरों के अलावा अंबानी फैमली ने भी शादी में शिरकत की.रोहित की शादी में बॉलीवुड कलाकारों की भी मौजूदगी दिखाई दी.
शादी मुबंई के बांद्रा वेस्ट स्थित होटल ताज लैंड्स में दोपहर में हुई. रात आठ बजे से रिसेप्शन की पार्टी हुई. अपने जन्मदिन से दो दिन पहले रोहित ने इसी साल 28 अप्रैल को रितिका को जीवन साथी बनने के लिए प्रपोज किया था जिसे रितिका ने स्वीकार कर लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










