विराट को आराम, खेलेंगे शिखर और ईशांत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2015 3:47 PM
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने बडौदा के खिलाफ कल विजय हजारे ट्राफी क्रिकेट में दिल्ली के पहले ग्रुप मैच में आराम करने का फैसला किया है जबकि शिखर धवन और ईशांत शर्मा खेलेंगे. दिल्ली के मुख्य कोच विजय दहिया ने इसकी पुष्टि की कि शिखर और ईशांत बडौदा के खिलाफ खेलेंगे. […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने बडौदा के खिलाफ कल विजय हजारे ट्राफी क्रिकेट में दिल्ली के पहले ग्रुप मैच में आराम करने का फैसला किया है जबकि शिखर धवन और ईशांत शर्मा खेलेंगे.
दिल्ली के मुख्य कोच विजय दहिया ने इसकी पुष्टि की कि शिखर और ईशांत बडौदा के खिलाफ खेलेंगे. उन्होंने कहा ,‘‘ विराट यह मैच नहीं खेल रहा है. हमने स्टैंडबाय (वैभव रावल) रखा है. शिखर और ईशांत ने सुबह अभ्यास किया और वे यह मैच खेलेंगे. टीम में फिटनेस की कोई समस्या भी नहीं है.’
यह पूछने पर कि क्या कप्तान गौतम गंभीर बल्लेबाजी क्रम में नीचे आयेंगे चूंकि अब शिखर खेल रहे हैं, दहिया ने कहा ,‘‘ गौतम और शिखर पारी की शुरुआत करेंगे. उन्मुक्त तीसरे नंबर पर उतरेगा.’ उन्होंने टूर्नामेंट के लिये क्षेत्रीय प्रारुप का भी स्वागत किया. उन्होंने कहा ,‘‘ यह अच्छी बात है कि शीर्ष टीमें शुरु से खेल रही है.
खिलाड़ी इस नये प्रारुप से खुश होंगे क्योंकि शुरु ही से उन्हें अच्छी टीमों के खिलाफ खुद को आंकने का मौका मिलेगा. बडौदा के पास अंबाती रायुडू, पठान बंधु और दीपक हुड्डा जैसे अच्छे खिलाड़ी है लिहाजा मुकाबला अच्छा होगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










