विराट कोहली ने दिन रात के टेस्ट के प्रयोग का स्वागत किया

Updated at : 24 Nov 2015 4:22 PM (IST)
विज्ञापन
विराट कोहली ने दिन रात के टेस्ट के प्रयोग का स्वागत किया

नागपुर : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मौजूदा श्रृंखला का एडीलेड में खेला जाने वाला तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच दिन रात का कराने के प्रयोग का स्वागत किया. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पूर्व कोहली ने पत्रकारों से कहा ,‘‘मैने सुना है कि कुछ खिलाड़ी गुलाबी गेंद […]

विज्ञापन

नागपुर : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मौजूदा श्रृंखला का एडीलेड में खेला जाने वाला तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच दिन रात का कराने के प्रयोग का स्वागत किया. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पूर्व कोहली ने पत्रकारों से कहा ,‘‘मैने सुना है कि कुछ खिलाड़ी गुलाबी गेंद से खेलने पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. उन्हें सिर्फ यही चिंता है कि रात के समय गेंद को पकड़ना मुश्किल होगा.

दिन में यह ठीक है और रात में भी ठीक ही होगा लेकिन जब फ्लडलाइट चालू नहीं होगी और सूर्यास्त हो रहा होगा, तब उन्हें लगता है कि मुश्किल होगी.” उन्होंने कहा ,‘‘ यह ऐतिहासिक टेस्ट होगा. टेस्ट क्रिकेट में बदलाव की दिशा में यह बड़ा कदम है. उम्मीद है कि यह कामयाब होगा. मुझे उम्मीद है कि यह भी एक विकल्प हो सकेगा. उम्मीद है कि इससे खेल बेहतर होगा.”
उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे खुशी है कि दोनों टीमें इस तरह का आधिकारिक टेस्ट खेलने पर राजी हो गई. इसके लिये आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को श्रेय जाता है.” कोहली ने यह भी कहा कि एक बार चलन शुरू होने पर क्रिकेटर दिन रात के टेस्ट खेलना चाहेंगे क्योंकि यह टेस्ट क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने का जरिया हो सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola