कुत्ता भी ऑस्ट्रेलियाई टीम को विश्व विजेता बना देता : क्लार्क
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2015 4:03 PM
सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने इंग्लैंड में एशेज श्रृंखला में मिली हार के बाद संन्यास की घोषणा को लेकर हुई अपनी आलोचना पर चुप्पी तोड़ी है. उनके पूर्व साथी खिलाडियों एंड्रयू साइमंड्स और मैथ्यू हेडन ने एशेज श्रृंखला में क्लार्क की कप्तानी पर सवाल उठाये थे. क्लार्क ने अपनी ‘एशेज डायरी […]
सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने इंग्लैंड में एशेज श्रृंखला में मिली हार के बाद संन्यास की घोषणा को लेकर हुई अपनी आलोचना पर चुप्पी तोड़ी है. उनके पूर्व साथी खिलाडियों एंड्रयू साइमंड्स और मैथ्यू हेडन ने एशेज श्रृंखला में क्लार्क की कप्तानी पर सवाल उठाये थे.
क्लार्क ने अपनी ‘एशेज डायरी 2015 ‘ से इसका जवाब दिया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जान बुकानन को भी आडे हाथों लिया है जिन्होंने उन पर तंज कसा था कि वह कभी देश के लिये नहीं खेले. क्लार्क ने लिखा ,‘‘ एंड्रयू साइमंड्स ने टीवी पर मेरी कप्तानी की आलोचना की थी.
मैं माफी चाहता हूं लेकिन वह किसी की कप्तानी पर टिप्पणी करने के लायक नहीं है. वह देश के लिये खेलते समय शराब पीकर आ गए थे. उन्हें दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिये.’ उन्होंने हेडन के इस आरोप का भी जवाब दिया कि अपने कैरियर की शुरुआत में वह क्लोज में फील्डिंग नहीं करना चाहते थे. उन्होंने कहा ,‘‘ मैने पिछले 12 साल में साबित कर दिया है कि देश के लिये खेलने को मैं कितनी अहमियत देता था और मेरे लिये मेरी 389 बैगी ग्रीन के क्या मायने हैं.
यदि रिकी पोंटिंग मुझसे हार्बर ब्रिज से कूदने को कहते तो भी मैं कूद जाता. मुझे ऑस्ट्रेलिया के लिये खेलना उतना पसंद था.’ बुकानन के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘मुझे नहीं लगता कि जान को बैगी ग्रीन कैप के बारे में कुछ पता है क्योंकि उन्होंने कभी पहनी नहीं. उनके पास ऐसी टीम थी कि कोई भी, मेरा कुत्ता जेरी भी, उसे विश्व विजेता बना सकता था.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










