अमला का हमला, सबसे तेज छह हजारी बने, कोहली का रिकार्ड टूटा

Updated at : 25 Oct 2015 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
अमला का हमला, सबसे तेज छह हजारी बने, कोहली का रिकार्ड टूटा

मुंबई : दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज हाशिम अमला आज यहां भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम मैच में 23 रन की पारी के दौरान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे जल्दी 6000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने. अमला ने भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का रिकार्ड तोडा. अमला ने 13 गेंद में 23 […]

विज्ञापन

मुंबई : दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज हाशिम अमला आज यहां भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम मैच में 23 रन की पारी के दौरान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे जल्दी 6000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने. अमला ने भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का रिकार्ड तोडा.

अमला ने 13 गेंद में 23 रन की पारी के दौरान 15 रन पूरे करते ही एकदिवसीय क्रिकेट में छह हजार रन पूरे किए. दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने 126वें एकदिवसीय मैच की 123वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की. इससे पहले कोहली ने नौ नवंबर 2014 को अपने 144वें मैच की 136वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी.

अमला के नाम पर अब 126 मैचों में 52.70 की औसत से 6008 रन दर्ज हैं जिसमें 21 शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा सबसे तेज 2000, 3000, 4000 और 5000 रन बनाने का रिकार्ड भी अमला के नाम दर्ज है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola