टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले सभी देशों के खिलाफ विराट ने जड़ा शतक

Updated at : 23 Oct 2015 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले सभी देशों के खिलाफ विराट ने जड़ा शतक

चेन्नई : भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली कल यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक जडकर टेस्ट खेलने वाले सभी देशों के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में शतक जडने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बने. कोहली ने कल 138 रन की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की. कोहली […]

विज्ञापन

चेन्नई : भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली कल यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक जडकर टेस्ट खेलने वाले सभी देशों के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में शतक जडने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बने.

कोहली ने कल 138 रन की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की. कोहली से पहले भारत के ही सचिन तेंदुलकर, दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स और हाशिम अमला और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.

कोहली ने भारत की जीत में अब तक 21 शतक लगाए हैं और अपनी टीम की जीत में उनसे अधिक शतक सिर्फ तीन बल्लेबाजों तेंदुलकर (33), पोंटिंग (25) और श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (24) ने जड़े हैं. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स ने भी इस दौरान 112 रन की पारी खेली और अपना 22वां शतक जड़ते हुए हर्शल गिब्स और हाशिम अमला (दोनों 21 शतक) को पछाड़कर दक्षिण अफ्रीका की ओर से वनडे में सबसे अधिक शतक जडने वाले बल्लेबाज बने.

डिविलियर्स ने इस दौरान इस साल वनडे में 1000 रन भी पूरे किए. उन्होंने 19 मैचों में 76.71 की औसत से 1074 रन बनाए हैं. उनसे पहले इस साल न्यूजीलैंड के केन विलियमसन (1317), मार्टिन गुप्टिल (1287), रोस टेलर (1041) के अलावा दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला (1039) और श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान (1003) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola