महेंद्र सिंह धौनी ने जमकर की विराट कोहली की तारीफ

चेन्नई : भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां करो या मरो के चौथे एकदिवसीय मैच में शतक जड़कर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाने के लिए बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर तारीफ की.कोहली की 138 रन की पारी की मदद से भारत ने आठ विकेट पर 299 रन […]
चेन्नई : भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां करो या मरो के चौथे एकदिवसीय मैच में शतक जड़कर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाने के लिए बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर तारीफ की.कोहली की 138 रन की पारी की मदद से भारत ने आठ विकेट पर 299 रन बनाये और फिर विरोधी कप्तान एबी डिविलियर्स के शतक के बावजूद दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट पर 264 रन पर रोककर 35 रन की जीत के साथ पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 से बराबर कर दी.
धोनी ने कल रात यहां मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘विराट ऐसा खिलाड़ी है जो हमेशा अपने खेल में सुधार को लेकर उत्सुक रहता है. यहां तक जब वह 60 या 70 रन बनाकर पवेलियन लौट जाता है, तो इसे शतक में बदलना चाहता है. वह 50 से 60 रन और 100 से 110 रन के बीच काफी अच्छा खेला और यही वह समय है जब अधिकांश बल्लेबाज आउट हो जाते हैं.
जब वह इस स्कोर को पार कर लेता है तो वह हमेशा बड़ी पारी खेलता है क्योंकि यही उसकी मानसिकता है. धोनी ने स्ट्राइक रोटेट करके विरोधी टीम पर दबाव डालने के लिए भी कोहली की तारीफ की.उन्होंने कहा, ‘‘वह काफी अच्छी तरह स्ट्राइक रोटेट कर रहा था. साथ ही जब आप इतनी लंबी पारी खेल रहे हो तो बीच के ओवरों में क्षेत्ररक्षकों पर दबाव बनाना महत्वपूर्ण होता है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




