रणजी के लिए खेलेंगे कोहली, इशांत और धवन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2015 2:20 PM
नयी दिल्ली : भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली उन 45 क्रिकेटरों में शामिल हैं जो 14 सितंबर से यहां फिरोजशाह कोटला पर शुरु होने जा रहे दिल्ली की रणजी ट्राफी टीम के शिविर में शामिल होंगे. इस शिविर में हाल में श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला में शानदार जीत के दौरान टीम इंडिया की […]
नयी दिल्ली : भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली उन 45 क्रिकेटरों में शामिल हैं जो 14 सितंबर से यहां फिरोजशाह कोटला पर शुरु होने जा रहे दिल्ली की रणजी ट्राफी टीम के शिविर में शामिल होंगे. इस शिविर में हाल में श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला में शानदार जीत के दौरान टीम इंडिया की अगुवाई करने वाले कप्तान कोहली के अलावा शिखर धवन , इशांत शर्मा, गौतम गंभीर और आशीष नेहरा भी शामिल हैं.
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के उपाध्यक्ष चेतन चौहान ने आज यहां जारी विज्ञप्ति में कहा,‘‘ यह शिविर सोमवार सुबह से शुरु होगा और सभी खिलाड़ियों को पूर्व क्रिकेट और मुख्य मेंटर सलाहकार मदनलाल को रिपोर्ट करना होगा जबकि अन्य पूर्व क्रिकेटर अमित भंडारी भी मदन लाल की सहायता करेंगे. ” चुने गये खिलाडी इस प्रकार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










