खतरनाक हैं माइकल क्लार्क, उन्हें वापसी का मौका नहीं दिया जा सकता : स्टुअर्ट ब्राड

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2015 10:32 AM

विज्ञापन

नाटिंघम (ब्रिटेन) : इंग्लैंड ने जिस तरह ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क को मौजूदा एशेज श्रृंखला में अब तक सफलता हासिल करने से रोका है उस पर तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड को गर्व है लेकिन उन्होंने चेताया कि इस स्टार बल्लेबाज को वे वापसी का मौका नहीं दे सकते. क्लार्क श्रृंखला के पहले तीन मैचों […]

विज्ञापन

नाटिंघम (ब्रिटेन) : इंग्लैंड ने जिस तरह ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क को मौजूदा एशेज श्रृंखला में अब तक सफलता हासिल करने से रोका है उस पर तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड को गर्व है लेकिन उन्होंने चेताया कि इस स्टार बल्लेबाज को वे वापसी का मौका नहीं दे सकते.

क्लार्क श्रृंखला के पहले तीन मैचों की छह पारियों में अब तक 19 से भी कम की औसत से सिर्फ 94 रन बना पाये हैं.ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की श्रृंखला में 1-2 से पिछड़ रहा है.गुरुवार से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट से पूर्व ब्राड ने ट्रेंटब्रिज में अपने घरेलू मैदान पर कहा, बेशक हम उस पर काफी शोध करते हैं क्योंकि 110 से अधिक टेस्ट में उसका औसत 52 के आसपास है जो बेहतरीन है. उसका करियर शानदार है.

उन्होंने कहा, हमने माइकल के लिए मुश्किलें पैदा की हैं. हमें पता है कि वह कितना खतरनाक है. वह उनके लिए बेहद अहम है और अब तक हमारे लिए सब कुछ सही रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola