ePaper

इंग्लैंड से हारने के बाद माइकल क्लॉर्क ने गेंदबाजों को प्रदर्शन सुधारने की चेतावनी दी

Updated at : 01 Aug 2015 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
इंग्लैंड से हारने के बाद माइकल क्लॉर्क ने गेंदबाजों को प्रदर्शन सुधारने की चेतावनी दी

बर्मिंघम : ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क ने एजबस्टन में तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के हाथों आठ विकेट की हार के बाद पांच मैचों की एशेज श्रृंखला में 1-2 से पिछड़ने के बाद अपने गेंदबाजों को बेहतर प्रदर्शन करने को कहा है जबकि अपने स्वयं के प्रदर्शन में और अधिक सुधार की उम्मीद जतायी. इंग्लैंड […]

विज्ञापन

बर्मिंघम : ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क ने एजबस्टन में तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के हाथों आठ विकेट की हार के बाद पांच मैचों की एशेज श्रृंखला में 1-2 से पिछड़ने के बाद अपने गेंदबाजों को बेहतर प्रदर्शन करने को कहा है जबकि अपने स्वयं के प्रदर्शन में और अधिक सुधार की उम्मीद जतायी.

इंग्लैंड ने मैच में स्टीवन फिन के आठ और जेम्स एंडरसन के सात विकेटों की बदौलत आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 136 और दूसरी पारी में 265 रन पर समेटा.इंग्लैंड को 121 रन का लक्ष्य मिला जो उसने सिर्फ दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया.
क्लार्क ने मैच के बाद कहा, गेंदबाजी के लिए शानदार हालात थे.आसमान में बादल छाये थे, थोड़ी बारिश हो रही थी और हमे लगातार अच्छी लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी नहंी कर पाये. उन्होंने कहा, पूरे मैच में गेंद स्विंग और सीम करती रही.हमने जैसा प्रदर्शन किया उससे बेहतर करना होगा.

क्लॉर्क ने साथ ही कहा कि उनके गेंदबाज लॉर्ड्स में किये शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखने में नाकाम रहे.मैच में 10 और तीन रन की पारियां खेलने वाले क्लार्क ने खुद को भी नहीं बख्शा.वह अब तक श्रृंखला में छह पारियों में 94 रन ही बना पाये हैं. क्लार्क ने कहा, ‘मुझे लगता है कि किसी भी विरोधी को हराना तब मुश्किल होता है जब वो 11 हो और आप सिर्फ 10.

उन्होंने कहा, समय आ गया है कि कप्तान योगदान दे.अब तक के मेरे प्रदर्शन को देखते हुए मैंने उस तरह मोर्चे से अगुवाई नहीं की है जैसा कप्तान के रूप में मैं करना चाहता हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola