टी20 विश्व कप 2016 को कामयाब बनाना बीसीसीआई का लक्ष्य : अनुराग ठाकुर

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आज कहा कि वह अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप को कामयाब बनाने में वह कोई कसर नहीं रख छोड़ेगी. बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वे दर्शकों की रुचि समेत सभी पहलुओं पर फोकस करेंगे. ठाकुर ने कहा ,’ आठ शहरों […]
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आज कहा कि वह अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप को कामयाब बनाने में वह कोई कसर नहीं रख छोड़ेगी. बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वे दर्शकों की रुचि समेत सभी पहलुओं पर फोकस करेंगे.
ठाकुर ने कहा ,’ आठ शहरों में टी20 विश्व कप 2016 के आयोजन पर बातचीत चल रही है. आयोजन समिति की पहली बैठक सात अगस्त को है जिसमें बदलावों पर बात की जायेगी. विकलांग दर्शकों को मैदान में प्रवेश कैसे मिलेगा, टायलेट कैसे साफ और बड़े बनाये जाये, दमकल के उपाय और दर्शकों की रुचि. हम सभी पर फोकस करेंगे.’
आठ शहरों कोलकाता, बेंगलूर, चेन्नई, धर्मशाला, मोहाली , मुंबई, नागपुर और दिल्ली में मैच होंगे. टूर्नामेंट अगले साल 11 मार्च से तीन अप्रैल तक चलेगा. बीसीसीआई सचिव ने कहा कि युवा भारतीय खिलाडियों को अपनी फिटनेस पर मेहनत करनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




