समय आने पर हम राहुल द्रविड़ की सेवाएं लेंगे : अनुराग ठाकुर

नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान राहुल द्रविड की बीसीसीआई में भूमिका पर असमंजस की स्थिति आज भी जारी रही जब बोर्ड के सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनकी सेवाएं समय आने पर ली जाएंगी. बीसीसीआई के नव गठित क्रिकेट सलाहकार पैनल से द्रविड की गैरमौजूदगी पर ठाकुर ने टाइम्स नाउ से कहा, […]
नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान राहुल द्रविड की बीसीसीआई में भूमिका पर असमंजस की स्थिति आज भी जारी रही जब बोर्ड के सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनकी सेवाएं समय आने पर ली जाएंगी. बीसीसीआई के नव गठित क्रिकेट सलाहकार पैनल से द्रविड की गैरमौजूदगी पर ठाकुर ने टाइम्स नाउ से कहा, बीसीसीआई उनके दर्जे के किसी भी क्रिकेटर की सेवाएं लेना चाहेगा. समय आने पर घोषणा की जाएगी. सभी लोगों को एक ही पैनल में शामिल नहीं किया जा सकता.
क्रिकेट सलाहकार पैनल में पूर्व महान खिलाडियों सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण को शामिल किया गया है. ठाकुर ने कहा, क्रिकेट की बेहतरी के लिए हमें उनकी सेवाओं की जरुरत है. वे स्वर्णिम पीढी का हिस्सा थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




