अगले पांच में से चार मैच जीत सकते हैं : डुमिनी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 May 2015 2:14 AM
मुंबई : राजस्थान रायल्स के हाथों मिली हार से निराश दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जेपी डुमिनी ने आज कहा कि उन्हें अब आखिरी पांच में से चार मैच जीतने होंगे लेकिन उन्हें लगता है कि टीम यह कर पाने में सक्षम है. डुमिनी ने मैच के बाद कहा, ‘हमें अगले पांच में से चार मैच […]
मुंबई : राजस्थान रायल्स के हाथों मिली हार से निराश दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जेपी डुमिनी ने आज कहा कि उन्हें अब आखिरी पांच में से चार मैच जीतने होंगे लेकिन उन्हें लगता है कि टीम यह कर पाने में सक्षम है. डुमिनी ने मैच के बाद कहा, ‘हमें अगले पांच में से चार मैच जीतने होंगे और उम्मीद है कि इससे हमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रेरणा मिलेगी.
मुझे अभी भी लगता है कि हमारी टीम यह कर पाने में सक्षम है.’ उन्होंने टास जीतकर पहले गेंदबाजी के फैसले को सही ठहराते हुए कहा, ‘इमरान ताहिर को नहीं उतारने और टास जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला सही था. हम अच्छी गेंदबाजी नहीं कर सके और उन्होंने उम्दा शुरुआत की.
इस पिच पर 190 रन बनाये जा सकते थे लेकिन हम अच्छी साझेदारियां नहीं कर सके.’ खुद गेंदबाजी नहीं करने के बारे में उन्होंने कहा, ‘यह पिच तेज गेंदबाजों की मददगार थी लिहाजा मेरी गेंदबाजी में जरुरत नहीं थी. हमने फील्डिंग में भी निराश किया.’ डुमिनी ने कहा, ‘तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना मेरे लिये नया है लेकिन मैं इसका और कप्तानी का पूरा मजा ले रहा हूं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










