आइपीएल 8 : रॉयल्स और मुंबई का मुकाबला आज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 May 2015 8:44 AM

विज्ञापन

मुंबई : अच्छे ब्रेक के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत मुंबई इंडियंस आइपीएल में लगातार यात्रा से थकी राजस्थान रॉयल्स से शुक्रवार को खेलेगी, तो उसका मकसद पिछली हार का बदला चुकता करने का होगा. अहमदाबाद में पहले चरण के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स ने हराया था. अब मुंबई के पास अपने मैदान […]

विज्ञापन

मुंबई : अच्छे ब्रेक के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत मुंबई इंडियंस आइपीएल में लगातार यात्रा से थकी राजस्थान रॉयल्स से शुक्रवार को खेलेगी, तो उसका मकसद पिछली हार का बदला चुकता करने का होगा. अहमदाबाद में पहले चरण के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स ने हराया था.

अब मुंबई के पास अपने मैदान पर बदला चुकता करने का सुनहरा मौका है. पिछले मैच में 25 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के बाद मुंबई को अच्छा खासा ब्रेक मिल गया है. दूसरी ओर राजस्थान की टीम थकी हुई है, जो बुधवार को बेंगलुरु में थी, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उसका मैच बारिश में धुल गया. इससे पहले 26 अप्रैल को गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन पर उसका मैच भी बारिश के कारण नहीं हो सका था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola