भारतीय टीम में वापसी करेंगे सहवाग : संजय बांगड

नयी दिल्ली : किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच और भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ के प्रमुख सदस्य संजय बांगड का मानना है कि उम्र बढने के बावजूद सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग राष्ट्रीय टीम में वापसी करने में सक्षम हैं. बांगड ने हाल में 36 वर्षीय सहवाग का खेल किंग्स इलेवन पंजाब के पुणे में […]
नयी दिल्ली : किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच और भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ के प्रमुख सदस्य संजय बांगड का मानना है कि उम्र बढने के बावजूद सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग राष्ट्रीय टीम में वापसी करने में सक्षम हैं. बांगड ने हाल में 36 वर्षीय सहवाग का खेल किंग्स इलेवन पंजाब के पुणे में प्रशिक्षण शिविर में देखा जिसके बाद उन्होंने यह आकलन किया. पंजाब को अपना पहला मैच दस अप्रैल को राजस्थान रायल्स से खेलना है.
सहवाग ने भारत की तरफ से आखिरी मैच मार्च 2013 में खेला था. बांगड से जब इस सलामी बल्लेबाज की राष्ट्रीय टीम में वापसी के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा, हां निश्चित रुप से वह वापसी कर सकते हैं. भारत के सहायक कोच ने कहा, वह बेहद प्रेरित हैं. वह अपनी फिटनेस पर काफी काम कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




