ePaper

भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में : सौरव गांगुली

Updated at : 02 Apr 2015 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में : सौरव गांगुली

कोलकाता : आईपीएल स्‍पॉट फिक्सिंग प्रकरण के बाद बीसीसीआई विवादों से घिरा रहा लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि जगमोहन डालमिया के फिर से अध्यक्ष बनने से भारतीय क्रिकेट बोर्ड सुरक्षित हाथों में है. डालमिया को निर्विरोध बीसीसीआई अध्यक्ष चुना गया था. उन्हें नौ साल पहले वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में […]

विज्ञापन

कोलकाता : आईपीएल स्‍पॉट फिक्सिंग प्रकरण के बाद बीसीसीआई विवादों से घिरा रहा लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि जगमोहन डालमिया के फिर से अध्यक्ष बनने से भारतीय क्रिकेट बोर्ड सुरक्षित हाथों में है.

डालमिया को निर्विरोध बीसीसीआई अध्यक्ष चुना गया था. उन्हें नौ साल पहले वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में बोर्ड से हटा दिया गया था लेकिन अब उन्होंने नाटकीय वापसी की है. गांगुली ने बंगाल क्रिकेट संघ के डालमिया के सम्मान में आयोजित समारोह में कहा, हमें आप पर बहुत गर्व है. हम आपको प्यार करते हैं, हम आपका आदर करते हैं. आप बीसीसीआई अध्यक्ष हो या नहीं हम आपका आदर करते रहेंगे. यह कैब के लिये अच्छा है. उम्मीद है कि आप भारतीय क्रिकेट को आगे बढाएंगे.

उन्होंने कहा, आपने हमें गौरवान्वित किया. हम जानते हैं कि आपके होने से भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है. गांगुली ने पत्रकारों से कहा, वह लंबे समय से क्रिकेट प्रशासन से जुडे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय क्रिकेट की भलाई के लिये काम करेंगे. कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव बृजेश पटेल भी इस अवसर पर उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola