टेस्ट रैंकिंग में भी ऑस्ट्रेलिया को नंबर वन बनाना चाहते हैं माइकल क्लार्क

मेलबर्न : आस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने विश्व कप जीतने के बाद कहा कि उनका अगला लक्ष्य टीम को टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग में नंबर वन तक ले जाना है. आस्ट्रेलिया को रिकार्ड पांचवां विश्व कप दिलाने के बाद क्लार्क ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया. आस्ट्रेलिया फिलहाल आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका से […]
मेलबर्न : आस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने विश्व कप जीतने के बाद कहा कि उनका अगला लक्ष्य टीम को टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग में नंबर वन तक ले जाना है. आस्ट्रेलिया को रिकार्ड पांचवां विश्व कप दिलाने के बाद क्लार्क ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया. आस्ट्रेलिया फिलहाल आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका से छह रेटिंग अंक पीछे दूसरे स्थान पर है.
क्लार्क ने रविवार को फाइनल के बाद पत्रकारों से कहा, ‘मेरा अगला लक्ष्य आस्ट्रेलिया को टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन तक ले जाना है.’ उन्होंने कहा, ‘आगे हमारा कार्यक्रम काफी व्यस्त है जिसमें हमें वेस्टइंडीज और इंग्लैंड का दौरा करना है. उम्मीद है कि वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले से मेरा टेस्ट कैरियर लंबा होगा. अभी मैं सिर्फ 33 साल का हूं और उम्मीद है कि कुछ और साल खेल सकूंगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




