ePaper

हार के बाद पाक वनडे टीम के नये क‍प्‍तान की घोषणा जल्‍द

Updated at : 26 Mar 2015 2:38 PM (IST)
विज्ञापन
हार के बाद पाक वनडे टीम के नये क‍प्‍तान की घोषणा जल्‍द

कराची : पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा कि बोर्ड अगले कुछ दिनों में राष्ट्रीय एकदिवसीय टीम के नये कप्तान और नयी चयन समिति की घोषणा करेगा. खान ने लाहौर में संवाददाताओं से कहा, अतीत में हमारे पास उप कप्तान नहीं था लेकिन इस बार हम उप कप्तान की भी नियुक्ति कर सकते हैं. ईमानदारी […]

विज्ञापन

कराची : पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा कि बोर्ड अगले कुछ दिनों में राष्ट्रीय एकदिवसीय टीम के नये कप्तान और नयी चयन समिति की घोषणा करेगा.

खान ने लाहौर में संवाददाताओं से कहा, अतीत में हमारे पास उप कप्तान नहीं था लेकिन इस बार हम उप कप्तान की भी नियुक्ति कर सकते हैं. ईमानदारी से कहूं तो कोई स्वाभाविक पसंद नहीं है लेकिन मिसबाह उल हक ने मुझसे मुलाकात की और अपनी सिफारिश दी है. खान ने कहा कि बांग्लादेश के आगामी दौरे को देखते हुए बोर्ड को जल्द फैसला करना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola