टीम इंडिया के लिए गाना गायेंगे सांसद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Mar 2015 11:56 PM
नयी दिल्ली : संसद के सेंट्रल हाल में महेंद्र सिंह धौनी पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और अनुराग ठाकुर की गुनगुनाहट अब 26 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले विश्व कप क्रिकेट सेमीफाइनल से पहले एक पूरे गीत का रुप लेगी. ठाकुर ने यूट्यूब पर इसे अपलोड किया है जिसमें राकांपा सांसद […]
नयी दिल्ली : संसद के सेंट्रल हाल में महेंद्र सिंह धौनी पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और अनुराग ठाकुर की गुनगुनाहट अब 26 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले विश्व कप क्रिकेट सेमीफाइनल से पहले एक पूरे गीत का रुप लेगी.
ठाकुर ने यूट्यूब पर इसे अपलोड किया है जिसमें राकांपा सांसद सुप्रिया सुले और भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी को भी होने वाली अनहोनी है, जीत के आने वाला धौनी है गीत गुनगुनाते देखा जा सकता है.
तिवारी ने कहा , मुझे अचानक ही यह पंक्ति सूझी लेकिन बाद में मैने गीत में अंतरे जोडे. मैं इसके लिये संगीत तैयार करुंगा और जल्दी ही सार्वजनिक करुंगा. उन्होंने कहा , मैं सुप्रियाजी, मीनाक्षीजी और अनुरागजी का साथ देने के लिये धन्यवाद देता हूं. सुप्रिया ने पूरे पल को रिकार्ड किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










